​​​​​​​पश्चिमी सिंहभूम में सड़क हादसे में तीन की मौत:ट्रेलर और सवारी वाहन में टक्कर से हुई घटना, छत पर भी बैठे थे लोग

पश्चिमी सिंहभूम में सोमवार को सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना कुईड़ा गांव के पास ट्रेलर और सवारी वाहन के बीच टक्कर से हुई। हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सवारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए मृतकों की पहचान चीनीबाई गांव के रघुनाथपुर टोला निवासी कैरा सिंकु (28), रामो हाईबुरू (30) और चालक चन्द्रमोहन हेम्ब्रम (42) के रूप में की गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। छत पर बैठे छह लोग सड़क किनारे गिर गए, जबकि दो लोग जीप के आगे की ओर जा गिरे। बाजार से सवारियों को लेकर चली थी जीप जानकारी के अनुसार, हाटगम्हरिया मुख्य चौक में लगने वाले सोमवार बाजार से सवारियों को लेकर कमांडर जीप माईंस करांजिया के चिनिबाई की ओर जा रही थी। जीप में नीचे बैठे यात्रियों के अलावा करीब आठ लोग छत पर भी बैठे थे। इसी दौरान कुईड़ा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से सवारी गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई और यह हादसा हुआ। घटना में घायल हुए ग्रामीणों में रघुनाथपुर निवासी जोटिया सिंकु, गोपाल सिंकु, रघुनाथ सिंकु, जोटिया हाईबुरू, छोटा माहुलडिया निवासी संजु हेस्सा और उसका ढाई वर्षीय बच्चा आर्यन हेस्सा समेत कई अन्य शामिल हैं। सभी घायलों को पहले कुमारडुंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *