जामताड़ा में जमीन विवाद में युवक की हत्या:सालुका में पलाश जंगल से मिला शव, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

जामताड़ा जिले के सालुका गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान उत्तम मंडल के रूप में हुई है। वह रविवार दोपहर से लापता था। सोमवार सुबह 9 बजे पलाश के जंगल में उसका शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद किया है। साथ ही कुछ अन्य सामान भी जब्त किए हैं। परिवार का आरोप है कि जमीन विवाद के कारण उत्तम की हत्या की गई है। आरोपी लंबे समय से परिवार को धमकियां दे रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने जामताड़ा नाला सड़क जाम कर दिया। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस से 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ने को कहा है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर आरोपियों को शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। लोग दोषियों को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *