पश्चिम बंगाल में हिंसा के विरोध में VHP का प्रदर्शन:भीलवाड़ा में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, संतों की अगुवाई में निकाला पैदल मार्च

विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में बढ़ती हिंसा और राज्य सरकार की अकर्मण्यता के विरोध में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। संतों की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सूचना केंद्र चौराहे से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। विश्व हिंदू परिषद महानगर प्रचार प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया कि सूचना केंद्र चौराहे पर एकत्रित कार्यकर्ताओं को संतों ने संबोधित किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति से आमजन को अवगत कराया। सभी ने लगातार हो रही घटनाओं पर चिंता जताते हुए नारेबाजी की और राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद महानगर अध्यक्ष रामप्रकाश बहेड़िया, प्रीतेश जेथलिया, भारत गेंगट सहित सकल हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर ज्ञापन पत्र सार्वजनिक रूप से पढ़ा गया और प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को सौंपा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *