चिकित्सा सचिव की बीकानेर यात्रा का असर पीबीएम अस्पताल में हर रोज देखने को मिल रहा है। दरअसल, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी एक-एक कर सभी विभागों की बैठक ले रहे हैं। शनिवार को डॉ. सोनी ने हर रोज दो बजे तक रोगियों के सेंपल लेने और यथा संभव उसी दिन जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। डॉ. सोनी ने माइक्रोबॉयलॉजी, बायाकैमेस्ट्री, पैथोलॉजी एवं सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्षों, नोडल अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान प्राचार्य डॉॅ. सोनी ने विभागाध्यक्षों को कहा कि आप अपने विभाग के विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं साथ ही मरीजों को उपचार के दौरान कोई कमी नहीं आनी चाहिए यदि किसी संसाधनों की कमी रहती है तुरंत प्रपोजल बनाकर भेजें उसे त्वरित गति से पूर्ण कराया जाएगा। बैठक में ये निर्णय हुए भामाशाहों के सहयोग से कूलर होगें रिपेयर
हीटवेव को देखते हुए पीबीएम अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों को भीषण गर्मी में राहत प्रदान करने के लिए जिला उद्योग संघ के डीपी पच्चीसीया की प्रेरणा से पीबीएम अस्पताल के समस्त कूलर की रिपेयरिंग के लिए बीकानेर कूलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष के.के. मेहता के नेतृत्व में मरम्मत होगी।


