लुधियाना| जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की मौजूदगी में पश्चिम विधानसभा हल्के से एडवोकेट जया तायल, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी राजेश शर्मा, गुलशन कपूर, नरेंद्र शर्मा, रोहन वालिया और जेम्स कोयलिया भाजपा में शामिल हुए। धीमान ने सभी को भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशहित कार्यों से प्रेरित होकर विभिन्न वर्ग भाजपा से जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम में यशपाल जनोत्रा, मनीष चोपड़ा, शीनू चुग, सौरव कपूर और राजेश राणा मौजूद रहे।


