भास्कर न्यूज | अमृतसर ऑल इंडिया पिंगलवाड़ा चैरिटेबल सोसाइटी की मानांवाला शाखा में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पिंगलवाड़ा परिवार के सदस्य एकत्र हुए। संस्थान की मुख्य सेवादार डॉ. इंद्रजीत कौर ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह हमला मानवता पर कायरतापूर्ण वार है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। ऐसा नरसंहार मानवता को शर्मसार करता है। डॉ. कौर ने कहा कि पिंगलवाड़ा परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति मिले। उन्होंने कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि मानवता के हत्यारों को भी शांति का मार्ग मिले। इस मौके पर डॉ. जगदीप सिंह, राजबीर सिंह, हरजीत सिंह अरोड़ा, जय सिंह, तिलक राज, गुरनैब सिंह, प्रिं. नरेश कालिया, प्रिं. दलजीत कौर, प्रिं. अनिता बत्रा सहित विभिन्न वार्डों और विभागों के प्रभारी मौजूद रहे।


