पहलगाम हमले के विरोध में बठिंडा में कैंडल मार्च:सांसद हरसिमरत कौर बादल बोलीं- आतंकियों को मिलना चाहिए कड़ा जवाब, देश पीड़ित परिवारों संग खड़ा

बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में अकाली दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। हरसिमरत कौर ने कहा कि पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें वही जवाब मिलना चाहिए जो हर भारतीय चाहता है। सांसद ने कहा कि पहलगाम में हुई घटना अकल्पनीय है। उन्होंने कहा कि अगर हमला ही करना था तो पहले सूचित करना चाहिए था, ताकि हमारी सेना तैयार रहती। उन्होंने धार्मिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। विशेष रूप से उन्होंने उस मुस्लिम घुड़सवार की प्रशंसा की, जो हिंदू भाइयों की मदद के लिए आगे आया। हरसिमरत कौर ने कहा कि हर धर्म का सम्मान किया जाना चाहिए। चाहे कोई हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो या ईसाई हो, किसी के साथ भी हिंसा का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *