फरीदकोट में दिन दिहाड़े बंद मकान में चोरी:सोने के जेवर ले गए साथ, काम पर गया था दंपती, ताले टूटे मिले

पंजाब में फरीदकोट की डोगर बस्ती में वीरवार को दिनदहाड़े एक घर से ताले तोड़कर कर 2 तोले सोने के गहने चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के समय दंपती काम पर गया हुआ था। जबकि बच्चे रिश्तेदारी में गए हुए थे। सूचना के बाद थाना सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच का कार्य शुरू किया और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार लोगों के घरों में कुक का काम करने वाला तहमीत सिंह और उसकी पत्नी हर रोज की तरह वीरवार सुबह भी घर से काम पर निकल गए और उनके बच्चे रिश्तेदारों के यहां खेलने चले गए। जब परिवार की महिला घर लौटी तो उसने देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और जब वह अंदर गई तो घर के अंदर रखी अलमारी खुली हुई थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। सोने के जेवर ले गए चोर सामान की जांच करने पर पता चला कि घर के अंदर रखा करीब दो तोले सोने के गहने चोरी हो चुके थे। घर के मालिक ने बताया कि उनके मोहल्ले में अक्सर ही नशेड़ी घूमते रहते हैं और एक दिन पहले भी एक-दो लड़के यहां घूम रहे थे। जिन पर उन्हें संदेह है कि उन्होंने ही चोरी की है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की शिनाख्त कर उनके चोरी किए गए गहने बरामद करवाए जाने की मांग की है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस इस मामले में मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर वकील सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और इस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है जिसके आधार पर जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *