पहलगाम आतंकी हमले पर MLA सवना ने रखा मौन:फाजिल्का के हनुमान मंदिर पहुंचे, बोले- आतंकियों को कड़ी सजा मिले

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए फाजिल्का से विधायक नरेंद्र पाल सवना हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ समय के लिए मौन रखा और मृतक पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विधायक ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध बताया। उन्होंने सरकार से आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। सवना ने कहा कि इस हमले के पीछे नापाक ताकतों की पहचान कर उन्हें तुरंत सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्दोष पर्यटकों पर यह हमला घाटी में शांति और स्थिरता के विरोधी ताकतों की मौजूदगी को दर्शाता है। इस अवसर पर जिले की आम आदमी पार्टी की लीडरशिप के साथ-साथ अबोहर से पूर्व विधायक और हलका इंचार्ज अरुण नारंग, पंजाब एग्रो के चेयरमैन शमिंदर सिंह खिंडा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *