पहली बार राजनीतिक मंच पर दिखी शिवराज की बहू अमानत:भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में दिया भाषण; कहा-बेटी बनकर क्षेत्र की सेवा करूंगी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बहू अमानत चौहान पहली बार राजनीतिक मंच पर नजर आई। शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की पत्नी अमानत रविवार को सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के भैरूंदा में भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। अमानत ने यहां कार्यक्रम को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उनके ससुर शिवराज सिंह इस क्षेत्र के साथ ही प्रदेश और देश की सेवा कर रहे हैं। वह भी बेटी के रूप में क्षेत्र की जनता की सेवा करेगी। इस कार्यक्रम को अमानत की राजनीति में एंट्री की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। कयास लगाए जा रहे है कि आने वाले समय में वह चौहान परिवार के उत्तराधिकारी के रूप में क्षेत्र की राजनीतिक जिम्मेदारी संभाल सकती हैं। कहा- बेटी बनकर सेवा करूंगी
अमानत ने कहा कि भैरूंदा की धरती पर उनका जो स्वागत हुआ है, उससे वह अभिभूत हैं। उन्होंने कार्तिकेय सिंह की पत्नी और क्षेत्र की बेटी के रूप में जनता की सेवा करने का वादा किया। यह कार्यक्रम राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शिवराज सिंह चौहान बुदनी-भैरूंदा क्षेत्र को अपना परिवार मानते हैं और कई बार सार्वजनिक मंचों पर कह चुके हैं कि यहां आने के लिए उनका मन हमेशा आतुर रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *