सागर | शहर में पहली बार राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता कराई जा रही है। जिला कबड्डी संघ की सचिव संगीता सिंह भदोरिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता 6 से 8 जनवरी तक खेल परिसर में होगी। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की सभी 10 जोनों की टीमें भाग लेंगी, जिसमें लगभग 400 खिलाड़ी व उनके सहयोगी शामिल रहेंगे।


