अमृतसर| आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व पार्षद जसकीरत सिंह सुल्तानविंड ने अपने गृह स्थान में कहा कि वह पहले की तरह ही वार्ड वासियों की सेवा करते रहेंगे। जसकीरत ने उनके गृह स्थान पहुंचे लोगों का निगम चुनाव में सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में मतदाताओं और समर्थकों ने उनका भरपूर साथ दिया है। वह जैसे पिछले समय से लोगों के बीच मिलते रहे हैं, लोगों की सेवा करते रहे हैं यह काम आगे भी रहेगा। वह वार्ड वासियों के काम अपनी टीम के सहयोग के साथ करवाएंगे। इस अवसर पर अजमेर सिंह, अरजिंदर सिंह लाडी, हरजिंदर सिंह राजा, जसपाल सिंह विरदी, आदि मौजूद थे।


