भास्कर न्यूज | अमृतसर ऑपरेशन संपर्क के तहत पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सुल्तानविंड में पुलिस-पब्लिक मीटिंग करवाई। इसमें साउथ के विधायक डा. इंद्रबीर सिंह और विजेता पार्षद भी शामिल हुए। इस मीटिंग के दौरान सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि ड्रग एंड आर्गेनाइज्ड क्राइम के खिजाफ जीरों टोलरेंस पॉलिसी के तहत कमिश्नरेट पुलिस की ओर से शरारती अंसरो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नशे को जड़ से खत्म करने के लिए नौजवानों को खेलों की ओर प्रेरित कर रहे हैं। नशे के सौदागरों को पकड़ने के लिए लोग पुलिस की मदद करते हुए उन्हें सूचना दें। इसी के साथ सीपी ने लोगों की मुश्किलों को सुना और सुझाव पर भी विचार किया। उन्होंने कहा कि शरारती अंसरों पर नकेल डालने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। लोग भी पुलिस का सहयोग करें। हर जगह पुलिस तैनात नहीं रह सकती है, लेकिन लोगों का सहयोग मिले तो क्राइम को कंट्रोल किया जा सकता है। लोगों के सहयोग के बना कामयाब नहीं हो सकते हैं। पब्लिक को डरने की जरूरत नहीं है, 24 घंटे पुलिस सुरक्षा में तैनात है। ट्रैफिक की समस्या न हो उसके लिए ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम हर चौक पर तैनात किए हैं। अतिक्रमण पर बोतले सीपी ने कहा कि लोगों की खुद जिम्मेदारी बनती है कि वह अतिक्रमण न करें। उन्होंने कहा कि चाइना डोर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। लोग अपने बच्चों को यह डोर लेकर न दें, ताकि यह हरेक जीव के लिए घाटक हैं।


