भाजपा पार्षद प्रीत कौर को किया सम्मानित

अमृतसर| विश्व हिंदू सनातन सेवा संगठन की ओर से वार्ड 27 से नए चुने भाजपा पार्षद प्रीत कौर को सम्मानित किया गया। संगठन के संस्थापक पंडित महेंद्र पाल भार्गव सनातनी ने कहा कि भाजपा नेता रणजीत सिंह गोल्डी की धर्मपत्नी प्रीत कौर को लोगों द्वारा वार्ड 27 से पार्षद चुना गया है। पूरा परिवार लोगों की सेवा करता रहा है, जिस कारण वार्ड के लोगों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया है। वहीं, अब लोगों द्वारा जिताने पर वार्ड की समस्याओं का हल करवाना उनकी पहल होनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा समर्थक मोर्चा के साथ विक्की भार्गव, सुखदेव सिंह, गोबिंदा, तरसेम सिंह आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *