पहले दिन मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़

गरियाबंद। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ रही। नवरात्रि के पहले दिन लोगों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं भक्तो ने माता को प्रसन्न करने मनोक ामना उपवास भी रखा। इस अवसर शीतला मन्दिर में जवारा ज्योत भी प्रज्ज्वलित की गई। इधर, नवरात्री के पहले दिन मेन रोड स्थित जिले के सबसे प्राचीन शिव दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधिवत घट स्थापना की। मंदिर परिसर में अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई, जो पूरे नौ दिन तक जलती रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *