पहले बचत, फिर खर्च का नियम अपनाकर बनें फाइनेंशियली स्ट्रॉन्ग

पार्टनर के साथ खुलकर करें पैसों की बात : कई घरों में महिलाएं बजट संभालती हैं, लेकिन पार्टनर से पैसों पर खुलकर बात नहीं होती। बचत तभी मजबूत होती है जब दोनों एक ही सोच पर हों। घर की फाइनेंशियल प्लानिंग पार्टनर के साथ बैठकर करें जैसे इमरजेंसी फंड, बच्चों की पढ़ाई, भविष्य की जरूरतें। जब पार्टनर यह देखता है कि बचत से घर को सुरक्षा मिल रही है, तो वह खुद भी सहयोग करने लगता है। खर्चों पर रोक टोक की बजाय “क्यों बचत जरूरी है” इस पर बातचीत ज्यादा असरदार होती है। {छोटी आदतें, बड़ा असर : बिजली-पानी की बचत, किचन में सही प्लानिंग, फालतू चीजें स्टोर करने से बचना ये सब छोटी बातें लगती हैं, लेकिन महीने के अंत में बड़ा फर्क डालती हैं। बचा हुआ खाना सही तरीके से इस्तेमाल करना, हफ्ते का मेन्यू पहले से तय करना और एक ही चीज बार-बार खरीदने से बचना ये आदतें पैसे के साथ-साथ समय भी बचाती हैं। महिलाएं चाहें तो इन आदतों को फैमिली चैलेंज की तरह ले सकती हैं, जहां हर सदस्य अपनी तरफ से योगदान दे। बचत को बोझ नहीं, लक्ष्य बनाएं : अगर बचत को सिर्फ मजबूरी समझा जाए तो परिवार जल्दी थक जाता है। इसके बजाय कोई लक्ष्य तय करें जैसे फैमिली ट्रिप, बच्चों की किसी खास जरूरत या भविष्य की सुरक्षा। जब परिवार को दिखता है कि बचत से कुछ अच्छा मिलने वाला है, तो मोटिवेशन अपने आप बढ़ता है। बच्चों को भी बताएं कि उनकी छोटी-छोटी सेविंग्स से बड़े सपने पूरे हो सकते हैं। {महिला की भूमिका सबसे अहम : घर में महिला अगर समझदारी से पैसे संभालती है, तो उसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। बच्चे उससे सीखते हैं और पार्टनर उस पर भरोसा करता है। बचत सिर्फ पैसे जोड़ने का नाम नहीं है, बल्कि यह एक सोच है जो सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास देती है। जब महिला खुद आगे बढ़कर इस सोच को अपनाती है और पूरे परिवार को साथ लेकर चलती है, तो बचत घर की मजबूरी नहीं, बल्कि ताकत बन जाती है। भास्कर न्यूज। लुधियाना महिलाएं अक्सर घर की रीढ़ होती हैं। किचन का बजट हो, बच्चों की पढ़ाई का खर्च या इमरजेंसी के लिए पैसे बचाकर रखना इन सबमें महिलाओं की भूमिका सबसे अहम होती है] लेकिन आज के समय में सिर्फ पैसे बचा लेना ही काफी नहीं है, जरूरी है कि बचत को समझदारी से किया जाए और इस आदत को ​पूरे परिवार तक पहुंचाया जाए। अगर महिला खुद बचत की सोच अपनाए और बच्चों व पार्टनर को भी इसमें शामिल करे, तो पूरा परिवार आर्थिक रूप से मजबूत बन सकता है। अक्सर महिलाएं सबसे पहले अपने लिए खर्च करने से बचती हैं, लेकिन बचत का मतलब खुद को पूरी तरह नजरअंदाज करना नहीं है। सबसे पहले अपनी इनकम और खर्च का साफ हिसाब रखें। हर महीने यह तय करें कि कितनी रकम बचानी है, चाहे वह छोटी ही क्यों न हो। पहले बचत, फिर खर्च का नियम अपनाएं। शॉपिंग करते वक्त इमोशनल फैसलों से बचें और जरूरत व चाहत में फर्क समझें। छोटे-छोटे खर्च जैसे अनावश्यक ऑनलाइन ऑर्डर, बार-बार बाहर खाना या बिना प्लान के सेल में खरीदारी यहीं से बचत की शुरुआत होती है। { बच्चों को बचत की आदत बचपन से सिखाई जाए तो वे आगे चलकर ज्यादा जिम्मेदार बनते हैं। बच्चों को पॉकेट मनी दें और उन्हें सिखाएं कि उसका एक हिस्सा बचत में जाए। गुल्लक या छोटा सेविंग बॉक्स आज भी बच्चों के लिए असरदार तरीका है। उन्हें समझाएं कि अगर वे कुछ समय पैसे जोड़ेंगे, तो अपनी पसंद की चीज खुद खरीद पाएंगे। इससे उनमें सब्र, प्लानिंग और पैसे की वैल्यू समझने की आदत बनेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *