पहले मां को पीटा, फिर बेटे पर किया तेजधार हथियार से हमला

लुधियाना| गांव जंडियाली के रहने वाले मां-बेटे को कुछ लोगों ने रंजिशन के चलते पीटा। उन लोगों ने युवक पर तेजधार हथियार से वार कर घायल कर दिया। थाना फोकल पॉइंट की पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की पहचान कर्णदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, जसवंत सिंह व मोहित के रूप में हुई है। अभी कोई आरोपी गिरफ्तार नही हो पाया है। पुलिस ने यह मामला गांव जंडियाली के रहने वाले जसवीर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। जसवीर सिंह का कहना है कि वह खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान किसी ने बताया कि कुछ लोगों ने उसकी मां से मारपीट की है। जब वह घर पहुंचा तो आरोपी उसके घर के बाहर मौजूद थे। उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया और किरच मारकर उसे घायल किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *