पहले स्कॉर्पियो, 10 सेकंड बाद स्विफ्ट ने कुचला:परिजनों ने हादसा समझकर की अंत्येष्टि, 7 दिन बाद CCTV ने बदली बुजुर्ग की मौत की कहानी

मुरैना रोड एक्सीडेंट में बुजुर्ग की मौत का मामला अब संदिग्ध हो गया है। घटना के 7 दिन बाद सामने आए CCTV फुटेज ने पूरे घटनाक्रम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फुटेज में साफ दिख रहा है कि बुजुर्ग को एक के बाद एक दो कारों ने कुचला, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना 22 जनवरी, गुरुवार दोपहर की है। 65 वर्षीय मुन्ना शर्मा अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे बालाजी पैलेस मैरिज गार्डन रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने उन्हें टक्कर मारी और कुचलते हुए चली गई। करीब 10 सेकंड बाद पीछे से आई सफेद स्विफ्ट कार भी सड़क पर गिरे मुन्ना शर्मा को कुचलते हुए चली गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजन शुरुआत से ही इसे सुनियोजित हत्या बता रहे थे। उनका कहना था कि जिस तरह दो कारों ने एक के बाद एक कुचला, यह सामान्य हादसा नहीं हो सकता। देखिए तस्वीरें 7 दिन बाद मिला CCTV फुटेज
मौत के बाद अंतिम संस्कार कर चुके परिजन लगातार सच्चाई तलाश रहे थे। आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की तलाश के बाद 7 दिन बाद एक CCTV फुटेज मिला, जिसमें पूरी वारदात कैद है। वीडियो में साफ नजर आता है कि पहले बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो और फिर सफेद स्विफ्ट कार ने बुजुर्ग को कुचला ब्याज के काम से जुड़ी साजिश की आशंका
परिजनों के मुताबिक, मुन्ना शर्मा लंबे समय से बोहरगत ब्याज का काम करते थे और इसके लिए उनके पास लाइसेंस भी था। परिवार को आशंका है कि किसी व्यक्ति को दिए गए पैसों को लेकर कोई रंजिश या साजिश हो सकती है। बेटे का आरोप: यह हादसा नहीं, हत्या है
मृतक के बेटे नीलेंद्र शर्मा ने कहा- “मेरे पिता की मौत सड़क हादसा नहीं है। CCTV में साफ दिख रहा है कि दो गाड़ियों ने उन्हें कुचलकर मारा है। कहीं न कहीं यह साजिश है। हमने खुद CCTV जुटाकर पुलिस को सौंपा है। अब सच्चाई सामने लाना पुलिस की जिम्मेदारी है।” पुलिस बोली: CCTV के आधार पर जांच जारी
कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया ने बताया कि 22 जनवरी को रोड एक्सीडेंट की सूचना पर मर्ग कायम किया गया था। अब परिजनों द्वारा दिया गया CCTV फुटेज जांच में लिया गया है। उन्होंने कहा, “वीडियो में पीछे से टक्कर मारने की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया यह साजिश नजर आती है। संदेही की पहचान हो गई है। उसे बुलाकर फरियादी के साथ मिलकर पूछताछ करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *