बड़वानी | रोटरी क्लब बड़वानी व सुफलाम सेवा न्यास इंदौर द्वारा जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले वास्तविक जरूरतमंदों को स्वेटर वितरित किए। रोटरी क्लब सचिव ललित जैन ने बताया जिले से 35 किमी दूरी पर पहाड़ी क्षेत्र में बसे बोरखेड़ी, गुवान गांवों के फलियों में जाकर बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को स्वेटर बांटे गए। क्लब निरंतर अपने सेवा कार्य कर रहा है। जिसमें नेत्रदान, मेडिकल उपकरण, बैंक हमारे स्थायी प्रकल्प है। सुफलाम न्यास के संजय महाजन ने बताया दुर्गम स्थल पर वास्तविक जरूरतमंद लोग होते हैं। जिन्हें वास्तव में इन चीजों की आवश्यकता है। सामाजिक कार्यकर्ता अजित जैन ने बताया जब हमने लोगों को स्वेटर हाथ में दिए तो उनके आंखों में जो खुशी की चमक देखी। वहीं हमारा मन भी तृप्त हो गया। गिरीश जैन ने बताया गुवान क्षेत्र के लोगों का जीविकोपार्जन मजदूरी पर ही निर्भर है। वो भी निरंतर नहीं चलती है। इसमें ग्रामीण भाजपा मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र पटेल, मनोहर सोलंकी, कृष्णा निंगवाल, रायबहादुर सिंह, दीपेंद्र बघेल, दीपक गंगवाल, हेमेंद्र शुक्ला उपस्थित थे।


