बड़वानी | सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में जिला प्रदेश में ए ग्रेड में शामिल हुआ है। दिसंबर में 2128 शिकायतें मिली थी। जिसमें से 1802 शिकायतें संतुष्टि पूर्ण बंद की गई। लोक सेवा प्रबंधक शारदा सराफ ने बताया ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, नगरीय प्रशासन आदि विभागों को भी ए ग्रेड मिली है।


