जिले में उच्च अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पूर्व में एक शादी समारोह में डीजे बजने के दौरान हर्ष फायरिंग के मामले में फरार चल रहा था। थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आदिल पुत्र रूजदार, निवासी कनवाडी, जो फायरिंग मामले में फरार है, वह घाटमीका के जंगल में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पहाड़ी पुलिस टीम धीमरी-घाटमीका रोड पर नहर के पास गांव घाटमीका के जंगल में पहुंची। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी आदिल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा 315 बोर जब्त किया।


