डीग जिले के पहाड़ी मेवाड़ क्षेत्र में ओवरलोड संचालकों के इतने हौसले बुलंद हैं कि पुलिस द्वारा पकड़े गए ओवरलोड ट्रक को छुड़ाने के लिए पुलिस पर ही पथराव कर दिया। जिसमें गोपाल सिंह एएसआई व मुकेश कांस्टेबल चोटिल हो गए तथा डीएसपी की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने 28 नामजद लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर 6 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पहाड़ी कस्बे में जाम लगने की सूचना मिली जिस पर गोपाल एएसआई पुलिस जाब्ता के साथ मौके पर पहुंच गए जाम को खुलवाकर ओवरलोड ट्रक को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन डंफर चालक ने गाड़ी को भगा कामां की तरफ भगा ले गया । पुलिस ने डंफर का पीछा किया और सतवाड़ी और तिलकपुरी के बीच में पकड़ लिया। लेकिन जब पुलिस ओवरलोड ट्रक को वापस पहाड़ी थाने लेकर आ रही थी, तो गांव सतवाड़ी में ओवरलोड गाड़ी मालिक के रिश्तेदारों ने पुलिस पर पथराव कर ट्रक को छुड़ाने की कोशिश की गई। 28 जनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से पथराव के आरोप में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें सतवाड़ी निवासी अरसद पुत्र ईसा, साहिद पुत्र कमल, इस्ताक पुत्र आस मोहम्मद, उस्मान पुत्र असरु और चुल्हेरा निवासी इरफान पुत्र ममरेज, लेवड़ा निवासी खलील पुत्र नूर माेहम्मद हैं। सूचना पर डीएसपी पहाड़ी गिर्राज मीणा व अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंच गया। डीएसपी ने पथराव करने वाले लोगों से अपील भी की लेकिन उन्होंने पुलिस की नहीं सुनी उसके बाद पुलिस ने पथराव करने वाले लोगों को खदेड़ा और मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तथा एक को नाबालिग बताया गया है। घटना में पहाड़ी सीओ गिर्राज मीणा की गाड़ी के पथराव के चलते शीशे तोड़ दिए तथा गोपाल सिंह एएसआई व मुकेश कांस्टेबल चोटिल हो गए । 1 महीने पहले ट्रक से हो चुकी है मौत पहाड़ी उपखंड क्षेत्र में खनन जॉन के चलते ओवरलोड वाहन सड़कों पर मौत बनकर दौड़ते हैं एक महीने पहले पहाड़ी चौराहे पर एक व्यक्ति को कुचल दिया था जिसकी मौके पर मौत हो गई थी। “ओवरलोड पर करवाई के दौरान ट्रक संचालकों के रिश्तेदारों ने पुलिस पर पथराव और हमला कर ट्रक को छुड़ाने की कोशिश की एएसआई व कांस्टेबल घायल हो गए तथा गाड़ी का शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।” -गिर्राज मीणा, डीएसपी पहाड़ी।


