पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का कपूरथला में असर न्यूनतम और अधिकतम तापमान 3 डिग्री लुढ़का

भास्कर न्यूज | कपूरथला हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में गत एक सप्ताह से हो रही जबरदस्त बर्फबारी का कपूरथला में पहली बार असर दिखा। गत तीन दिन के मुकाबले न्यूनतम व अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। जिस कारण कपूरथला तथा आसपास के इलाके ठंड की चपेट में आ गए है। 21 घंटे हुई बारिश के बावजूद एक्यूआई सामान्य नहीं हो रहा है। सोमवार सुबह 5 बजे तक एक्यूआई 170 के करीब चल रहा था जो सायं 7 बजे तक 129 चल रहा है। जबकि सामान्य एक्यूआई 100 के नीचे होना चाहिए। कपूरथला शहर व आसपास के गांवों में 21 घंटे हुई बारिश के चलते ठंड में कोई वृद्धि नहीं हुई थी। बल्कि तापमान 3 से 6 डिग्री बढ़ गया था और पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का कोई असर कपूरथला में नहीं पड़ा था। रविवार रात सायं 5 बजे ठंडी हवाओं के साथ ओंस के साथ धुंध गिरने लगी। जिसका असर सोमवार सुबह 11:30 बजे तक रहा। परंतु राहत भरी खबर यह रही है कि धुंध के चलते विजिबिलिटी सामान्य रही। हालांकि धुंध के कारण वाहन चालक सावधानी के तौर पर हेडलाइटें व इंडिकेटर जला कर मंजिल की तरफ बढ़ते देखे गए। किसानों की मानें धुंध और ठंड का गेहूं व अन्य फसलों पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो वीरवार तक आसमान में सूर्य व बादलों का संगम जारी रहेगा। घनी धुंध पड़ने के भी आसार है। इस दौरान शुक्रवार से मौसम करवट बदलेगा और तापमान में वृद्धि होगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 18 से 21 डिग्री रहने के आसार है। फिलहाल इस सप्ताह बारिश के आसार नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *