पंजाब-चंडीगढ़ में धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी:सोमवार रात से ही कम होने लगी विजिबिलिटी; नए साल से कुछ दिन ठंड से राहत

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद पंजाब-चंडीगढ़ के समतल इलाकों में ठंड लगातार जोर पकड़ रही है। कोल्ड वेव की चेतावनी के बीच अब धुंध का अलर्ट जारी कर दिया गया है। सोमवार रात से ही पंजाब के कुछ जिलों में धुंध देखने को मिली। वहीं, सुबह होते-होते कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य के करीब दर्ज की गई है। वहीं, पंजाब का दिन का तापमान सामान्य से तकरीबन 5 डिग्री तक कम चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब में धुंध व कोल्ड वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और एसएएस नगर में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और मलेरकोटला में धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर या उससे भी नीचे जा सकती है। तापमान में आएगी गिरावट मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब और चंडीगढ़ के तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन 1 जनवरी से हल्की राहत मिलने के आसार हैं। लेकिन 6 जनवरी के आसपास दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। जिनके असर वेस्टर्न हिमालयन रेंज पर देखने को मिलेगा। जिसके बाद फिर से पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। अनुमान है कि आने वाले दिनों में फिर से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। चंडीगढ़ सहित पंजाब के जिलों का मौसम चंडीगढ़- घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। आज तापमान 10 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अमृतसर- घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। आज तापमान 6 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। आज तापमान 6 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। आज तापमान 7 से 16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। आज तापमान 9 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। आज तापमान 11 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *