पहाड़ों से आने वाली हवाओं ने पंजाब में बढ़ाई ठिठुरन:कोई अलर्ट जारी नहीं, न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ौतरी; 64% कम बारिश दर्ज

हिमाचल प्रदेश में कोल्ड वेव के अलर्ट का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवाओं से पंजाब में ठिठुरन बढ़ रही है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश के मौसम में हल्का-हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, आज से नया पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार धूप खिलने के बाद से ही राज्य के तापमान में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। आज से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है, लेकिन इसका असर भी प्रदेश में नहीं दिखेगा। आने वाला एक सप्ताह शुष्क रहने का अनुमान है। साल की शुरुआत में 64 फीसदी कम बारिश दर्ज मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार पंजाब का नया साल भी ड्राई चल रहा है। 1 जनवरी 2025 से लेकर अब तक पंजाब में सामान्यता 24.7 एमएम बारिश हो जाती है, लेकिन अभी तक मात्र 8.8 एमएम ही बारिश पंजाब में हुई है। वहीं, दिसंबर महीने में पंजाब में 126 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई थी। बीते साल दिसंबर महीने में 10.9 एमएम सामान्यता बारिश का अनुमान था, लेकिन उक्त माह में 24.7 एमएम बारिश हुई थी। पंजाब के शहरों में मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान 5.9 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान 4 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान 8 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान 8 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान 10 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *