मुस्लिम महासभा की जिला कार्यकारी की ओर से पहाड़ बली बाबा पर चादरपोशी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुस्लिम महासभा की ओर से आयोजित चादरपोशी का कार्यक्रम मुख्य अतिथि आरिफ खान, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर दीपक कुमार गुप्ता और हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी अजमेरी उस्मानी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। पहाड़ वाले बाबा पर चढ़ाई गई चादर को कार्यक्रम के अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर टाउन चौकी पुराना शहर से शुरू किया। जिसे शहर के विभिन्न मार्गों से होकर पहाड़ वाले बाबा तक पहुंचाया गया। मुस्लिम महासभा के प्रदेश महासचिव शकील खान और जिला अध्यक्ष मौसीम खान के नेतृत्व में चादर को पहाड़ बली बाबा पर पेश कर हिंदुस्तान में अमन चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। मुस्लिम महासभा के 18वें स्थापना दिवस के मौके पर जिला कार्यालय पर प्रदेश महासचिव शकील खान और जिला अध्यक्ष मौसीम खान के साथ टीम ने गरीबों को गुलाब बाग, मचकुंड, वाटर वर्क्स चौराहे के पास और पहाड़ पर गर्म कपड़ों का वितरण किया।


