होटल में तोड़फोड़ करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:सीसीटीवी में कैद हुई थी पूरी घटना, खाना बनाने को लेकर हुआ था झगड़ा

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में कुछ बदमाशों ने होटल और रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 15 दिसंबर को हुई थी। बदमाशों ने एक होटल पर हमला किया था। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीओ सिटी पंकज यादव ने बताया- 16 दिसंबर को तेजवीर सिंह निवासी मिर्चुआ थाना लखनपुर ने मथुरा गेट थाने में शिकायत दी थी। बताया था कि उसका सारस चौराहे पर ओम साईं नाम से होटल है। 15 दिसंबर को हमारे होटल में राज पैलेस होटल में काम करने वाला युवक सोनू कुंतल आया। उसने खाना पैक करने के लिए कहा तो, मैंने उससे कहा की वह 15 मिनट में आ जाए जब तक खाना पैक हो जाएगा। 15 मिनट के बाद सोनू कुंतल खाना लेने आया। वह ओम साईं होटल के कुक से खाने को लेकर कहासुनी करने लगा। दोनों की कहासुनी की आवाज सुनकर मैं होटल से बाहर आया और दोनों को समझाया। इसके बाद सोनू कुंतल वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह अपने साथ करीब 10 युवकों को लेकर आया। उसने आते ही होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। होटल के बाहर खड़ी तीन कारों के शीशे तोड़ दिए। सीओ सिटी ने बताया की सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम का गठन की भी किया गया। आज पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम सोनू, ऋषिपाल सिंह निवासी ताखा थाना कुम्हेर जिला डीग, अशोक कुमार निवासी विनउआ थाना लखनपुर जिला भरतपुर, विनोद दीपेंद्र निवासी नगला बरताई थाना चिकसाना होना बताया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *