पांचवां महान गुरमत समागम “जयपुर में 10 से:तीन दिन तक बहेगा ‘अमृत बाणी का प्रवाह’

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग राभा, नेहरू नगर, पाणीपेच, जयपुर में 10, 11 व 12 जनवरी को पांचवां महान गुरमत समागम का आयोजन किया जायेगा। इस समागम में श्री अखण्ड पाठ साहेब की आरम्भता गुरुवार को की गई, श्री अखण्ड पाठ साहेब का भोग 11 जनवरी को पड़ेगा। गुरुद्वारे के प्रधान सरदार हरवरण सिंह ने बताया- यह समागम 10, 11 व 12 जनवरी को पांच सत्रो में आयोजित किया जाएगा। इस समागम में जयपुर से बाहर के रागी जत्थे और धर्म प्रचारक आ रहे है। जिसमें भाई चमनजीत सिंह ‘लाल’, दिल्ली के अलावा दरबार साहिब, अमृतसर के हजुरी रागी जत्थे भाई ओंकार सिंह, भाई जरनैल सिंह, भाई कुलविंदर सिंह, भाई सरूप सिंह और भाई गुरदयाल सिंह, अमृतसर वाले शिरकत करने आ रहे है। सिंह ने बताया कि 12 जनवरी को सुबह 11.00 बजे अमृतसर से आने वाले पंज प्यारों द्वारा अमृत संचार करवाया जाएगा। अमृत संचार के लिए काफी संख्या में लोगों ने अपना नाम लिखवा दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि 11 जनवरी को भाई सरूप सिंह और 12 जनवरी को भाई जरनैल सिंह जी द्वारा सुबह आसा दी वार का कीर्तन किया जाएगा। समागम में स्टेज के पीछे एल.ई.डी. स्क्रीन पर शब्द कीर्तन का अनुवाद तत्काल रूप से प्रदर्शित किया जायेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *