एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) कोटा टीम ने बारां जिले के मांगरोल नगर पालिका में ट्रेप की कार्रवाई की है। टीम मांगरोल नगरपालिका के वरिष्ठ सहायक धन प्रकाश को 10 हजार लेते रंगे हाथों ट्रेप किया है।आरोपी रिश्वत की रकम परिवादी के बिल पास करने की एवज में मांग रहा था। एडिशनल एसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि परिवादी ने एसीबी चौकी में शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि उसकी फर्म ने नगरपालिका में कार्य करवाए थे। बिलों के भुगतान की एवज में वरिष्ठ सहायक धन प्रकाश 35 हजार की डिमांड कर रहा था। शिकायत सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। जिसके बाद आज ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया। डीएसपी अनीश अहमद की अगुवाई में टीम ने धन प्रकाश को 10 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा।


