पांचों आयामों की दी जानकारी

भास्कर न्यूज |बारां शहर में रविवार को एकल अभियान के 10 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। इसमें एकल के 60 ग्रामों के चयनित आचार्य भाई-बहिनों का प्रशिक्षण मां भारती की पूजा अर्चना कर निजी मैरिज गार्डन में प्रारंभ हुआ। एकल अभियान संभाग के प्रशिक्षण प्रमुख सुरेश शर्मा ने एकल अभियान के प्रारंभ से वर्तमान तक की यात्रा अभियान के पांचों आयाम शिक्षा, आरोग्य, स्वालंबन, स्वाभिमान, जागरण व संस्कार के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में एकल अभियान संभाग ग्रामोत्थान प्रभारी आचार्य परमानंद ने एकल के कार्यों की सनातनी समाज में आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कहो नहीं कुछ करके दिखाओ के भाव के साथ प्रशिक्षण लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आचार्य जाकर सनातनी संस्कृति का भाव जगाने का कार्य करेंगे। बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा ने एकल अभियान के कार्यों की वर्तमान समय में आवश्यकता बताई। किशनगंज विधायक ललित मीणा ने एकल अभियान के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन ने कहा कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को शिक्षा संस्कार खेल और रोजगार के लिए संस्कार देकर देश की प्रतिभाओं को निखार कर राष्ट्रीय पटल पर लाने का सतत कार्य एकल अभियान के द्वारा जिले में किया जा रहा है। हरियाणा से आए संत ने दिया मार्गदशन भाजपा नेता जयेश गालव ने कहा कि सनातन धर्म को भ्रमित करने वालों के चंगुल से सुरक्षित रखने के लिए ग्रामीण अंचल में एकल के कार्य अति आवश्यकता हैं। हरियाणा से पहुंचे संत महाराज ने चयनित आचार्यों को अपने लक्ष्य के प्रति एक निष्ट बने रहने की प्रेरणा दी। अभियान प्रमुख सत्यनारायण सुमन ने धन्यवाद दिया। इस दौरान अंचल समिति अध्यक्ष डॉ. सुरेश मेघवाल, उपाध्यक्ष द्वारकालाल प्रजापति, सचिव रामकरण सुमन, कोषाध्यक्ष चतुर्भुज सैनी, जगदीश सोनी, पुरुषोत्तम नामा, सुरेश शर्मा बामला, रामस्वरूप सलवाडिया, रामेश्वर शर्मा, हरिमोहन शर्मा, प्रमोद शर्मा, एडवोकेट नरेश नागर, देवमित्र, कमल वर्मा, वर्ग प्रभारी दीपांशु गेरा, वर्ग प्रमुख देशराज बंजारा, कार्यालय प्रमुख सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *