जयपुर। करणी पैलेस स्थित पांच्यावाले हनुमान जी के मंदिर में पौष बड़ा प्रसादी का आयोजन हुआ। मंदिर संरक्षक भीम सिंह यादव ने बताया कि हनुमानजी का फूलों से श्रृंगार किया गया। हितेश्वर महादेव मंदिर व श्री राम लक्ष्मण जानकी मंदिर में सजावट की गई। हलवे एवं दाल के बड़ों का भोग लगाया गया। दोना प्रसादी का वितरण किया गया।


