रांची | मादक पदार्थों के अवैध व्यापार और उत्पादन को रोकने के लिए राज्य के पांच जिलों में नारकोटिक्स थाना खोला जाएगा। इस आशय का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा गया है। जिन जिलों में नारकोटिक्स थाना खुलेगा, उनमें रांची, पूर्वी सिंहभूम, चतरा, खूंटी और हजारीबाग शामिल हैं। प्रस्ताव में इसे नेशनल ड्रग साइकोट्रोपिक सस्टेंस थाना का नाम दिया गया है। पहले से कार्यरत थाने में ही नारकोटिक्स थाना खोला जाएगा, ताकि अतिरिक्त व्यय भार नहीं पड़े। हालांकि, वित्त विभाग इस तर्क से सहमत नहीं है।


