पांच पिंक शौचालय बना रहे सैनिटरी वेंडिंग मशीन रहेगी

भास्कर न्यूज | धमतरी स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत नगर निगम धमतरी शहर में शौचालयों का निर्माण शुरू कर दिया है। योजना के अंतर्गत 5 स्थानों पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय बनाए जा रहे हैं। ये शौचालय जल्द ही आम जनता के उपयोग के लिए खोल दिए जाएंगे। बैला बाजार में विंध्यवासिनी मंदिर के पास महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाया जा रहा है। इसमें सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और बायो टॉयलेट जैसी सुविधाएं रहेंगी। महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखकर इसका निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा बठेना वार्ड में एसएलआरएम सेंटर के पास, सोरिद वार्ड में बाबा डाबरी के पास, नवगांव वार्ड में नवीन ओवरहेड वाटर टैंक के पास और बठेना वार्ड पुलिस थाने के पास भी आकांक्षीय शौचालय बनाए जा रहे हैं। इन स्थानों का चयन क्षेत्र की ज़रूरतों को देखते हुए किया गया है। इससे आसपास के रहवासियों और राहगीरों को लाभ मिलेगा। महापौर रामू रोहरा और निगम कमिश्नर प्रिया गोयल निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *