हरियाणा के IAS और IPS की कितनी प्रॉपर्टी:चीफ सेक्रेटरी का UP में आम का बाग, DGP की पंजाब में जमीन; हिसार DC का दिल्ली में फ्लैट

हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी का उत्तर प्रदेश में आम का बाग है। पंचकूला और गुरुग्राम में फ्लैट भी हैं। गृह सचिव सुमिता मिश्रा के पास दिल्ली में साढ़े 3 करोड़ का बिल्डर फ्लोर है। CM नायब सैनी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अरुण गुप्ता की हिसार में ढाई करोड़ की जमीन है। चर्चित IAS अशोक खेमका का गुरुग्राम में 3 करोड़ का फ्लैट है। DGP शत्रुजीत कपूर की हरियाणा के अलावा पंजाब के मोहाली, कपूरथला और बठिंडा में भी जमीन है। वहीं पत्नी के नाम पर गुरुग्राम में 4 करोड़ का घर है। CID चीफ सौरभ सिंह के पास UP में 5 एकड़ जमीन है। ये फैक्ट IAS और IPS अफसरों द्वारा केंद्र सरकार को दी गई जानकारी में सामने आए हैं। हरियाणा कैडर के अफसरों ने केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय (DOPT) को भेजी रिपोर्ट में बताया कि वह कौन से फार्म हाउस/घर/प्लॉट के मालिक हैं? और उनकी प्रॉपर्टी की कीमत क्या है? बता दें हरियाणा कैडर में अभी 169 IAS और 106 IPS अधिकारी हैं। दैनिक भास्कर ने प्रदेश के टॉप और चर्चित अफसरों की प्रॉपर्टी को खंगाला। पढ़िए उनकी प्रॉपर्टी की डिटेल रिपोर्ट… टॉप 5 IAS अधिकारियों की प्रॉपर्टी डिटेल टॉप 8 IPS अधिकारियों की प्रॉपर्टी डिटेल टॉप 5 जिलों के DC-SP की प्रॉपर्टी डिटेल से जुड़ी अहम बातें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *