रांची | रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 13403/13404 रांची – भागलपुर-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का आसनसोल मंडल के पांडेश्वर स्टेशन पर अगले आदेश तक ठहराव होगा। ट्रेन संख्या 13403 रांची-भागलपुर एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 5 अगस्त का पांडवेश्वर स्टेशन पर 6 अगस्त से आगमन 1.54 बजे और प्रस्थान 1.56 बजे होगा। ट्रेन संख्या 13404 भागलपुर-रांची एक्सप्रेस ट्रेन (यात्रा प्रारंभ 5 अगस्त) का पांडवेश्वर स्टेशन पर 6 अगस्त से आगमन 1.17 बजे और प्रस्थान 1.19 बजे होगा।


