गहना चमकाने का झांसा देकर ले भागा सोने की चेन

सदर थाना क्षेत्र के ढेला टोली स्थित रोड नंबर-2 में गहना चमकाने का झांसा देकर दो ठग एक महिला से सोने का चेन ले उड़े। उनके पति राजेश कुमार खेमका ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमे कहा है कि सुबह लगभग 11.35 बजे बाइक से दो व्यक्ति उनके घर पहुंचे। दोनों ने खुद को एक नामी आयुर्वेदिक कंपनी का प्रोडक्ट सेल करने वाला बताया। घर पर राजेश कुमार खेमका की प|ी के अलावा बुजुर्ग पिता मौजूद थे। आरोपियों ने पहले एक पूजा का लोटा मांगा जिसे साफ कर दिया। इसके बाद बताया कि वह गहने भी चमकाता है। प|ी झांसे में आ गई और अपनी सोने की चेन उन्हें दे दिया। इसके बाद दोनों वहां से चकमा देकर फरार हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *