लैंडिंग व नेविगेशन सिस्टम का किया सफल परीक्षण

रांची | रांची एयरपोर्ट में गुरुवार को इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) और डीवीओआर नेविगेशन सिस्टम का सफल फ्लाइट केलिब्रेशन किया गया। यह कार्य एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के फ्लाइट इंस्पेक्शन यूनिट ने कराया। इस तकनीकी परीक्षण के लिए अत्याधुनिक बीच क्राफ्ट किंग एयर 360 विमान का उपयोग किया गया, जिसमें सभी आवश्यक उपकरण लगे होते हैं, जो नेविगेशन सिस्टम की सटीकता और कार्यक्षमता की जांच करते हैं। आईएलएस एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रणाली है, जो विमान को उतरते समय दिशा और ऊंचाई की सही जानकारी देती है, जिससे खराब मौसम में भी सुरक्षित लैंडिंग हो पाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *