पाइपलाइन का काम चलने की वजह से रूट हुआ डायवर्ट:बहुबाजार फ्लाईओवर से सिरमटोली की ओर जाने वाले रास्ते में चार दिनों तक रूट रहेगा डायवर्ट

बहुबाजार फ्लाईओवर से सिरमटोली की ओर आने-जाने वाले रास्ते में 4 दिनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। पाईप लाईन बिछाने के अलावा कनेक्टिंग फ्लाईओवर के बीच गडर चढ़ाने का काम होने की वजह से रूट डायवर्ट है। कोकर की ओर से फ्लाईओवर पर चढ़कर बहुबजार की ओर जाने वाले वाहनों को फ्लाईओवर से उतरकर सिरमटोली की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहनों को डायवर्ट कर बहुबाजार चौक होते हुए चुटिया थाने के बगल से सिरमटोली होकर गंतव्य की ओर जाना होगा। वहीं सिरमटोली चौक से बहुबाजार चौक की ओर जाने वाले वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे से जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहन बहुबाजार चौक के पास फ्लाईओवर पर चढ़कर खादगढ़ा बस स्टैंड के पास रैंप से उतरकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। ट्रैफिक एसपी ने रूट डायवर्ट करने का आदेश देते हुए इसका समुचित पालन करने का निर्देश दिया है। बैरिकेडिंग कर लगाया गया साइनएज, अतिरिक्त जवान भी तैनात: रूट डायवर्ट किए जाने के बाद वाहन सवारों को परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने बैरिकेडिंग करा वहां साइनएज भी लगवाए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। ड्यूटी में तैनात जवान को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि फ्लाईओवर से उतरने के बाद वहां जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो, इसका विशेष ध्यान रखेंगे। वहीं कोई भी वाहन सवार डायवर्ट रूट में जाने से पहले टर्निंग पर रूकने का प्रयास करते हैं तो तुरंत आगे बढ़ाएंगे ताकि पीछे से आने वाली गाड़ियों को परेशानी ना हो। पाइपलाइन का काम चलने की वजह से रूट हुआ डायवर्ट, कनेक्टिंग फ्लाईओवर पर गडर चढ़ाने का भी शुरू हुआ काम रातू रोड फ्लाईओवर पर सोमवार की देर शाम एक गाड़ी का चैंबर फट गया। इसके बाद सड़क पर ही मोबिल गिर गया। मोबिल गिरने के बाद वहां से परिचालन करने वाले वाहनों का चक्का फिसलने लगा। एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। हालांकि रफ्तार काफी कम होने की वजह से उसे कोई गंभीर चोट नहीं लगी। फ्लाईओवर पर मोबिल गिरने की वजह से वाहन सवार का चक्का फिसलने की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। फ्लाईओवर पर एक्सीडेंट को रोकने के लिए पुलिस ने रात 11 बजे वहां से वाहनों का परिचालन बंद करा दिया। वाहन सवार को नागाबाबा खटाल के पास नीचे से गंतव्य तक भेजा जाने लगा। एहतियात के तौर पर मंगलवार की सुबह बैरिकेडिंग के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तैनात कर दिया गया। पुलिस की मदद से फ्लाईओवर पर गिरे मोबिल को साफ कराया गया, जिसके बाद दोपहर 2 बजे के बाद वहां से वाहनों का परिचालन शुरू हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कौन गाड़ी से फ्लाईओवर पर मोबिल गिरा है। इस रूट से जा सकेंगे वाहन सवार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *