धमतरी | गोकुलपुर क्षेत्र में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए अब जाकर पाइप लाइन बिछाया जा रहा है। यहां बिछी राइजिंग पाइप से वितरक पाइप जोड़ा जा रहा है, ताकि सड़क किनारे तथा पुराना पानी टंकी क्षेत्र की बस्ती में पानी की समस्या न हो। कालोनी क्षेत्र में पानी पहुंचाया जाएगा। क्षेत्र में हर साल गर्मी के दिनों में पानी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। सालों से यहां पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त करने की मांग उठ रही थी, जो अब जाकर पूरा होता नजर आ रहा है। गोकुलपुर में नई बनी 13 लाख लीटर की ओवरहेड पानी का पानी इस क्षेत्र में पहुंचाने के लिए पाइप बिछाया जा रहा है। इसे जल्द पूरा कराया जाए।


