पाईटेक्स में 550 स्टाल तैयार, 4 लाख फुटफॉल की उम्मीद

भास्कर न्यूज | अमृतसर 19वें पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (पाईटेक्स) के लिए रणजीत एवेन्यू के दशहरा ग्राउंड में स्टॉल तैयार हो चुके हैं। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स पंजाब चैप्टर के चेयरपर्सन करण गिल्होत्रा ने बताया कि 4 से 8 दिसंबर तक 5 दिन चलने वाले पाईटैक्स में देश-विदेश के कारोबारी हिस्सा लेंगे। इससे न केवल आपसी भाईचारा बढ़ेगा बल्कि पंजाब को आर्थिक लाभ भी मिलेगा। करीब 550 तैयार हैं और 4 लाख फुटफॉल की उम्मीद है। पाईटेक्स का औपचारिक उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *