पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश शुरू, मांगी गई जानकारी

जांजगीर | देशभर में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध हो रहा है और केंद्र सरकार ने पाकिस्तानियों को देश छोड़ने को कहा है। इसलिए जिले में पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश शुरू कर दी गई है। सभी थाना क्षेत्र में आने वाले नगर और ग्राम पंचायतों में ऐसे लोगों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा निर्देश दिया गया है। जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों के अंतर्गत पिछले 10 साल से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के संबंध में जानकारी मांगी गई है। छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान से आए करीब 2000 लोग रहते हैं। इसमें 1800 सिर्फ रायपुर में ही हैं। पुलिस जांच कर रही है कि जो 2000 लोग छत्तीसगढ़ में आए या रह रहे हैं, वे किस वीजा के तहत आए हैं। पुलिस सार्क वीजा वालों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *