भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न राजधानी के कई इलाकों में मनाया गया। खासतौर पर चौक चौराहों पर लोग झंडे लहराते हुए जमा हुए और भारत माता की जय… पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के बीच आतिशबाजी करते हुए खुशियां मनाईं। सबसे ज्यादा भीड़ जयस्तंभ चौक पर लगी। शाम होते ही यहां हर थोड़ी देर में अलग-अलग संस्था-संगठन के सदस्य समूह में तिरंगा लहराते हुए पहुंचने लगे। यहां लोगों को मिठाइयां बांटकर आतंकवाद पर भारत के बदले का जश्न मनाया गया। संस्था-संगठनों के आने का क्रम शाम 5.30 बजे से लेकर रात 9.30 बजे तक चलता रहा।


