अमृतसर| पाकिस्तान से पलायन कर आई एक पाकिस्तानी महिला ने अटारी सीमा के नजदीक बच्चे को जन्म दिया। यह हिंदू परिवार पाकिस्तान के सिंध से पलायन कर वीरवार को अटारी पहुंचा था। अटारी सीमा के नजदीक बच्ची का जन्म होने के कारण उसका नामकरण भारती किया गया। 149 सिंधी हिंदुओं का जत्था अटारी सीमा पर पहुंचा था। जत्थे में आई खानू नामक व्यक्ति की पत्नी माया को इमिग्रेशन जांच के दौरान दर्द शुरू हो गई। इमिग्रेशन अधिकारियों ने माया को तत्काल अटारी स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां महिला ने बेटी को जन्त दिया। पाकिस्तान में जुलम जबर से हिंदी परिवार तंग है। यही कारण है कि वह पाकिस्तान छोड़कर भारत में बसने को आए हैं। बेटी का जन्म चूंकि भारतीय सीमा में हुआ है, इसलिए उसका नाम भारती रखा गया। डाक्टरों के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, इसलिए इन्हें छुट्टी दे दी गई हैं। खानू ने बेटी के जन्म पर अस्पताल में मिठाई भी बांटी।


