विदेश भेजने के नाम पर की 23.30 लाख की ठगी, एजेंट दंपति सहित तीन पर पर्चा

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 23.30 लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में एजेंट दंपति सहित तीन आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान दंपति इकबाल सिंह उसकी पत्नी सिमरनजीत कौर और तजिंदर सिंह निवासी छेहर्टा के रूप में हुई है। रणजीतपुरा के रहने वाले गुरशिंदर सिंह ने बताया कि बेटी को विदेश भेजने के लिए आरोपियों से बातचीत हुई थी। आरोपियों ने उसे झांसा में लेकर 23.30 लाख रुपए की ठगी मारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अमृतसर| थाना सिविल लाइन की पुलिस ने युवक से मोबाइल छीनकर फरार होने वाले आरोपी को 26 दिन के बाद काबू किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के रहने वाले जतिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में होली सिटी के रहने वाले अश्नील कुमार ने बताया कि 6 मार्च को कचहरी चौक में स्थित मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर सुबह साढ़े 10 बजे अपने दफ्तर आ रहे थे कि स्कूटी सवार युवक उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *