पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाती थी खेप और खुद सप्लाई करती थी लेडी तस्कर

भास्कर न्यूज | अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चाची-भतीजे समेत 4 लोगों को 5 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। नशा तस्कर पति के जेल जाने के बाद महिला खुद ही सप्लायर बन गई और अपने भतीजे को भी शामिल कर लिया। महिला पाकिस्तान से नशा तस्करों से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाती थी और खुद सप्लाई करती थी। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ-1 ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 5 किलोग्राम हेरोइन और 2 बाइक भी जब्त की है। सीपी ने बताया कि तस्कर बलजीत कौर निवासी गांव मुठियावली पट्टी की रहने वाली है। जिसके भतीजे का नाम गुरप्रीत सिंह गोपी है। बलजीत का पति बलबीर सिंह नशा तस्करी के मामले में राजस्थान की गंगानगर जेल में बंद है। बलबीर के जेल जाने के बाद पत्नी बलजीत कौर ने नशे का कारोबार संभाल लिया और अपने भतीजे गुरप्रीत सिंह को भी शामिल कर लिया। इनके साथ मनिंदर सिंह निवासी भिखीविंड और हरप्रीत सिंह निवासी लोपोके को भी गिरफ्तार किया गया है। बलजीत कौर ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाती थी और तरनतारन, अमृतसर ही नहीं बल्कि मालवा के कई शहरों और गांवों में सप्लाई करती थी। खेप लाने और ले जाने के लिए भी वह खुद मौजूद रहती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *