भास्कर न्यूज | अमृतसर पनबस-पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने सीएम से बैठक का भरोसा मिलने के बाद मंगलवार शाम को हड़ताल खत्म कर दी। 2 दिन तक अमृतसर से 191 में से 21 सरकारी बसें चलीं। अब बुधवार को रूटीन से सारी सरकारी बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। मंगलवार को हड़ताल के चलते बस स्टैंड में सवारियां कम रही, जिस कारण ज्यादातर प्राइवेट बसें बस स्टैंड में लगी रही। बस स्टैंड में सरकारी बस में सफर करने वालों की भीड़ देखने को मिली। कई प्राइवेट बसें कुछ ही सवारियां लेकर निकली। पंजाब रोडवेज के एक अधिकारी ने कहा कि सरकारी बसें चलने के साथ ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रहती है। हड़ताल के कारण लोगों ने बस स्टैंड में आना मुनासिब नहीं समझा। अब हड़ताल खुल गई है बुधवार से सारी बसें चलेंगी। पनबस-पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने मांगों को लेकर 6 से 8 जनवरी तक धरना प्रदर्शन कर रही थी। जिस कारण सरकार को एक बड़ा रेवेन्यू जनरेट नहीं हो रहा था।


