पाकुड़ में बंद पत्थर खदान से मिला शव:मानसिक रूप से बीमार महिला गिरी, परिजनों ने की शव की पहचान

पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जुगिगड़िया में एक बंद पत्थर खदान से एक महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान दादपुर पंचायत के राजीपुर गांव की रहने वाली मरांग बेटी मरांडी के रूप में हुई है। तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को खदान से बाहर निकाला। महिला की पहचान के लिए उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था। उन्होंने शव का पोस्टमॉर्टम न करने का आग्रह किया है। खुली खदानों में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पत्थर खदान के लीजधारी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करते। नियम के अनुसार, खनन के बाद खदान को या तो ढंक देना चाहिए या चारों ओर सुरक्षा जाली लगानी चाहिए। ग्रामीणों के अनुसार, इस तरह की खुली खदानों में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई लोग घायल होते हैं और कुछ की मौत भी हो जाती है। उनका यह भी कहना है कि इन खदानों में गांव के मवेशी भी गिर जाते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *