जगराओं में थाने के पास महिला से लूटपाट:बाइक सवार दो युवक लिफाफा छीनकर भागे, लोगों ने पीछा कर पकड़े

लुधियाना देहात में थाना सिधवां बेट के पास एक महिला से लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा। लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। एएसआई गुरमीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड जा रही महिला से बाइक सवार दो युवकों ने लिफाफा छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने लुटेरों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ दीप और मनदीप सिंह उर्फ माटी हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए लूटपाट करते हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया वारदात थाने के नजदीक हुई। पुलिस अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनके पास से 750 रुपए बरामद हुए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल थाने के नजदीक हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस शहर और गांवों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने का दावा करती है। लेकिन इस तरह की घटनाएं इन दावों की पोल खोल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर कदम उठाने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *