संगरूर में एजेंट ने युवक से 24.54 लाख हड़पे:विदेश भेजने का झांसा, अच्छी पहुंच का दावा, नहीं लौटाए पैसे

पंजाब के संगरूर जिले में विदेश भेजने के नाम पर एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। भवानीगढ़ पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले के अनुसार गांव नागरी के निवासी हरमनजीत से 24 लाख 54 हजार 330 रुपए की ठगी की गई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भरोसे में आकर दी रकम जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि पीड़ित हरमनजीत की शिकायत पर उसी के गांव के रहने वाले खुशप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी खुशप्रीत विदेश भेजने का काम करने का दावा करता था। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने पीड़ित को विदेश में बसने का झांसा दिया। उसने अपनी अच्छी पहुंच होने का दावा किया। इस भरोसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग समय पर कुल 24.54 लाख रुपए आरोपी को दिए। कई माह बातों में उलझाया खुशप्रीत हर बार कुछ ही समय में विदेश भेजने का वादा करता और अधिक पैसों की मांग करता रहा। कई महीनों तक वह पीड़ित को बातों में उलझाता रहा। न तो उसने पीड़ित को विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *