पाकुड़ में CI के घर डकैती:20 नकाबपोश बदमाशों ने 30 मिनट मचाया उत्पात, रिश्तेदार को किया घायल, जेवर व रुपए ले भागे

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के लडडू बाबू आम बगान के पास स्थित प्रभारी अंचल निरीक्षक शिवाशीष वात्सयान के घर नकाबपोश अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधी जब लूटपाट मचा रहे थे तब अंचल निरीक्षक घर पर नहीं थे। जानकारी के मुताबिक करीब 20 नकाबपोश बदमाशों ने घर में लगभग 30 मिनट तक जम कर हंगामा मचाया। इसके बाद वे लगभग 5 से 7 लाख रुपए के जेवर और घर में रखे नगदी लूट ले गए। कैसे हुई पूरी वारदात पीड़ित परिवार की ओर से बताया कि अपराधी आम बगीचे की तरफ से घर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले घर के बाहर खड़े शिवाशीष के रिश्तेदार आदित्य कुमार को बुलाया। बदमाशों ने धारदार हथियार से आदित्य के सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद बदमाश घर में घुस गए। उन्होंने शिवाशीष की पत्नी और अन्य रिश्तेदारों को एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने घर में रखे नगद रुपए और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। साथ ही घर में रखा कई सामान भी तोड़ दिया। मोबाइल लूटा फिर जाते हुए घर के बाहर फेंक दिया घटना को लेकर अंचल निरीक्षक शिवाशीष ने बताया कि बदमाशों ने घर में घुसकर मेरी पत्नी से 5 से 7 लाख रुपए के जेवर और घर में रखे नगदी लूट ली है।वहीं सभी का मोबाइल भी लुटेरे के द्वारा ले लिया गया था। भागते समय घर के बाहर मोबाइल को फेंक दिया गया था। उन्होंने बताया कि सभी लुटेरों के चेहरे ढके हुए थे। वहीं घटना में घायल आदित्य कुमार के द्वारा बताया गया कि मैं घर के बाहर खड़ा था तभी लगभग 20 लोग अचानक वहां आए और मुझे बुलाया। वहां पहुंचा तो वे लोग मेरे सर पर वार कर दिया जिससे मैं घायल हो गया। आवाज सुन कर जुटे लोग, जांच में जुटी पुलिस लुटेरों के जाने के बाद मची अफरा-तफरी की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। मामले की सूचना नगर थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद लोगों में दहशत देखी गई। आज सुबह घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी अंचल अधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। नगर थाना प्रभारी प्रयागराज ने बताया कि मामले की छानबीन किया जा रहा है। जल्द ही कांड का खुलासा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *